संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सोमवार से स्पोर्टस स्कूल के तहत अंडर 14 वर्ग में ट्रायल मैच की शुरुआत हुई। इस दौरान दो मैच हुए। इसमें हस्तिनापुर टाइगर और रिठानी रॉयल्स की टीम ने मैच जीते।
हस्तिनापुर टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मवाना सुपर किंग्स की टीम 17 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से लक्ष्य ने 36, धैर्य ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में परमजीत ने 6 विकेट लिए। युग ने तीन विकेट लिए। दूसरे मैच में सरूरपुर केसरिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिठानी रॉयल्स की टीम ने 18.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीता। प्रतियोगिता से पूर्व मैच का शुभारंभ देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को भी अंडर 14 वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।