अलीगढ़ में 27 से 29 नवंबर तक होगी प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर मेरठ मंडल की 14 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। चयनित टीम 27 से 29 नवंबर तक अलीगढ़ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
चयनित टीम में मेरठ के आठ, बागपत के पांच और बुलंदशहर के एक खिलाड़ी को जगह मिली है। टीम में मेरठ के वरुण, नितिन कुमार, संजीत चौधरी, हिमांशु, यश पुनिया, अभिनव, शिवम डिंगल, गौरव देशवाल रहे। बुलंदशहर से जतिन कुमार, बागपत से गौरव, अंश तोमर, हार्दिक, अंकित त्यागी और विनीत तोमर शामिल हैं।
टीम मैनेजर विकास चौधरी को बनाया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव की ओर से टीम मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं कि वह चयनित खिलाड़ियों के साथ अलीगढ़ में रिपोर्ट करें। साथ ही खिलाड़ियों पर निगरानी रखते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित कराएं।
जूडो प्रतियोगिता की मंडलीय टीम घोषित
मेरठ। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष जूडो प्रतियोगिता के लिए बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आधार पर मेरठ मंडल की महिला और पुरुष टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 दिसंबर तक लखनऊ में होगा।
महिला वर्ग में आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें 44 किग्रा भार वर्ग में हापुड़ से फातमा, 48 किग्रा में बागपत खुशी, 52 किग्रा में हापुड़ से महक, 57 किग्रा में चंचल, 63 किग्रा में अंशिका मावी, 70 किग्रा में मेरठ से शिवानी शर्मा, 78 किग्रा में बुलंदशहर से शीतल और 78 किग्रा से अधिक भार वर्ग में हापुड़ से नित्या सिरोही शामिल हैं।
पुरुष वर्ग में छह खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें 55 किग्रा भार वर्ग में हापुड़ से चिंटू, 60 किग्रा में आशीष, 66 किग्रा में विशाल ठाकुर, 73 किग्रा में बागपत से रविंद्र कुमार, 82 किग्रा में आर्यन हापुड़ से आर्यन और 90 किग्रा में दीपांशु शामिल हैं। इस मौके पर कोच अंशु दलाल को टीम मैनेजर चुना गया। महिला टीम में हापुड़ की पांच, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर की एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है। पुरुष टीम में हापुड़ के पांच और बागपत के एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।