- कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की गवर्निंग बोर्ड बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की गवर्निंग बोर्ड बैठक हुई है।
डीएम ने निर्देश दिए कि विकास खंड स्तर पर योजना कार्यरत बीटीएम/एटीएम के ज्ञान को अपडेट करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। कृषि में विविधीकरण को बढ़ावा दिया जाए, कृषकों को गन्ना, धान एवं गेहूं की खेती के अतिरिक्त फसलों की बुआई करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। मिलेट्स की फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाए। किसान सोदान सिंह ने सुझाव दिया कि गन्ना एवं धान की फसलों के क्षेत्रफल को घटाकर उनके स्थान पर अन्य उद्यान की फसलों को उगाने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करें। इस दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार और किसान मौजूद रहे।