फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में गोताखोरों ने की लापता युवक की तलाश, नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में गोताखोरों ने की लापता युवक की तलाश, नहीं मिला
विज्ञापन

सरधना। संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए दौराला के युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों की मदद से गंग नहर में तलाशी अभियान चलाया। दिनभर चले अभियान के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

दौराला निवासी प्रशांत उर्फ कल्लू सरधना के अटेरना गांव स्थित एक कोल्हू पर काम करता था। बताया गया कि करीब छह दिन पूर्व दौराला के ही दो युवक पंकज और सागर उसे अपने साथ बुलाकर ले गए थे। तभी से युवक का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। युवक की बाइक गंग नहर पर मिली थी तो पुलिस और परिजनों को शक है कि युवक गंग नहर में तो नहीं डूब गया। इसी के चलते शुक्रवार को पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों की मदद से गंगनहर में तलाशी अभियान चलाया। सीओ सरधना आरपी शाही और थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने मौके पर खुद बोट में बैठकर युवक को तलाश करने की कोशिश की, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी युवक पंकज और सागर का शुक्रवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें