फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी का वार, मेरठ में सबसे ज्यादा युवा शिकार, जिला क्षय रोग विभाग ने किया सर्वे

Sun, 02 Sep 2018 04:40 PM IST
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ट्यूबरक्लोसिस
विज्ञापन
टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) की चपेट में सबसे ज्यादा युवा आ रहे हैं। यह खुलासा जिला क्षय रोग विभाग द्वारा इस साल शुरुआती सात माह में मिले टीबी के मरीजों के सर्वे में हुआ है। एक जनवरी से 31 जुलाई 2018 तक टीबी के 5057 मरीजों पर किए गए इस सर्वे में 2900 पुरुष और 2157 महिलाएं हैं। आगे जानें क्या कहते हैं सर्वे की रिपोर्ट:-
विज्ञापन



 

क्या कहते हैं आंकड़े

इस साल जनवरी से जुलाई तक यानि 212 दिन में 5057 मरीज मिले हैं, इस लिहाज से एक दिन में 23 से ज्यादा मरीज मिलने का आंकड़ा आ रहा है। पिछले साल मेरठ में टीबी के 8945 मरीज मिले थे। इनमें 7027 मरीज सरकारी चिकित्सालयों में आए थे, जबकि 1918 मरीज निजी चिकित्सालयों में या निजी चिकित्सकों के पास आए। 

टीबी की सर्वे रिपोर्ट
उम्र  (साल में)  टीबी  मरीज
0-14 258
15-24    1323
25-39   1323
40-54   1165
55-69   757
70 से ज्यादा     231
 
विज्ञापन

हर मरीज को अब मिलते हैं 500 रुपये

जिला क्षय रोग क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि जांच केबाद जो मरीज टीबी से ग्रसित पाया जाता है, तो उसका इलाज शुरू होने पर निक्षय पोषण योजना के तहत पूर्ण उपचार की अवधि के दौरान सरकार द्वारा 500 रुपये प्रतिमाह पोषण भत्ता मरीज के खाते में स्थानांतरित किया जाता है।

दवाई का सेवन करें
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि नियमित जांच कराने के बाद नियमित दवाएं खाने से बीमारी ठीक हो जाती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें