फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश से स्थगित हुए जिले के ट्रायल, मंडल के ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
तोपखाना फुटबाल मैदान में मंडल और जिला स्तर के आज होने थे ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 18 अगस्त तक अमेठी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को तोपखाना फुटबाल मैदान में जिले के ट्रायल और बृहस्पतिवार को मंडल के ट्रायल होने थे। बारिश के कारण बुधवार को ट्रायल प्रक्रिया नहीं हो सकी। इस कारण खिलाड़ियों को भी परेशान होना पड़ा।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को तोपखाना मैदान में जिला स्तरीय ट्रायल होने थे। दिन में हुई तेज बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया। इस कारण बुधवार को ट्रायल नहीं हो सके। मैदान में पानी भरने के कारण अब मंडल के ट्रायल के लिए भी अन्य स्थान की तलाश की जा रही है। जिला फुटबाल संघ केे सचिव ललित पंत ने बताया कि बुधवार को 10 महिला खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंची, लेकिन मैदान में पानी भरने के कारण ट्रायल नहीं हो सका। मंडल के ट्रायल भी अन्य स्थान पर कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय में भी सूचना दे दी गई है। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ मैदान पर ट्रायल का प्रयास किया जाएगा। अगर अनुमति मिल गई तो वहीं पर ट्रायल कराया जाएगा। स्टेडियम में भी बारिश के कारण फुटबाल मैदान में घास है। बारिश के कारण घास भी नहीं कट पा रही है। इस कारण एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर ट्रायल कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैराकी और कुश्ती प्रतियोगिता को भी होंगे ट्रायल
प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 अगस्त तक अयोध्या में किया जा रहा है। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 7 अगस्त को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। वहीं मंडल के ट्रायल 10 अगस्त को आलियास फिटनेस एकेडमी सेक्टर एक शताब्दी नगर में होंगे। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में होगा। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 17 अगस्त को शाम 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। वहीं, मंडल के ट्रायल 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें