संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जिले का नाम रोशन करने वाली हाईस्कूल की छात्रा अदीबा बुशरा का विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा स्वागत कर सम्मानित किया गया। अदीबा ने कक्षा 10वीं में मेरठ जिला टॉप कर सरधना क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के पदाधिकारी अब्दुल मलिक के आवास पर पहुंचे, जहां अदीबा के बाबा साहब के प्रतीक चिह्न, प्रतिमा व मिठाई देकर स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी जुबेर चौधरी, राम किशोर, सोनवीर सिंह, मुकेश सभासद, मनोज पाल, जफर खान, दीपक, नोमान चौधरी और आकाश प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा समाजसेवी ऐनुद्दीन शाह और सुहेल कुरैशी के नेतृत्व में भी कस्बे के लोगों ने अदीबा को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हरियाली संरक्षण ट्रस्ट और भारतीय किसान यूनियन (आजाद) द्वारा भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अदीबा के साथ संत जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा छवि सोम को भी स्कूल टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। दोनों छात्राओं को पौधा, गमला, प्रशस्ति पत्र, डायरी आदि भेंट किए गए। ट्रस्ट अध्यक्ष रिहान मलिक ने कहा कि ऐसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा हैं। अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम में आगा अली शाह, कुंवर हनीफ राणा, डॉ. सोहनवीर, सुखबीर सिंह, अशरफ राणा, हाजी आफताब, एडवोकेट जियाउर रहमान, हनीफ कुरैशी, एडवोकेट शबाना मलिक, दानिस कस्सार, डॉ. फुरकान और जाहिद कुरैशी उपस्थित रहे।