फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ जिला टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 नवंबर तक लखनऊ में होगा। प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इस दौरान जिले से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम का चयन किया गया। ट्रायल के बाद बालक वर्ग की टीम में 55 किलोग्राम वर्ग में पनश सिंह, 60 किलोग्राम वर्ग में किशन यादव, 66 किलोग्राम में अवनीश प्रधान, 81 किलोग्राम में आकाश, 90 किलोग्राम में अध्ययन और 100 किलोग्राम में नीरज कुमार का चयन किया गया। जूडो कोच अंशु दलाल ने बताया कि मंडलीय ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आज
प्रदेश स्तरीय सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 नवंबर तक मैनपुरी में होगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल 10 नवंबर को सुबह 11 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद से खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें