फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी स्टेट जूनियर में छाए मेरठ के बैडमिंटन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सहारनपुर में चार से छह नवंबर तक उत्तर प्रदेश जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ के वेदांत विहान ने एकल वर्ग में कांस्य , युगल में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया। वेदांत व अरनव की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में अयोध्या के तेजस्वी व यथार्थ को 21-10, 17-21, 21-15 से हराया। मेरठ की अन्वी प्रधान ने युगल में अभया दीक्षित के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसे जीतकर वेदांत व अन्वी प्रधान ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। पिछले वर्ष भी वेदांत विहान स्टेट चैंपियन रहे थे। वेदांत यहां मेरठ में बैडमिंटन एकेडमी में कोच विशेष काकरान, अंशुल, यश के नेतृत्व में रोज छह से आठ घंटे अभ्यास करते हैं। वेदांत व अन्वी ने अपनी सफलता का श्रेय कोच, माता-पिता व दादा-दादी को दिया। जिला बैडमिंटन सचिव राजेश चौधरी, विशेष काकरान, शशिकांत राठी, सारंग सैनी, आयुषी ,गौरव , अमित चौधरी व अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें