फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला पंचायत की बोर्ड बैठक आज, गंगा मेले सहित कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक मंगलवार को होगी। इसमें मखदूमपुर में गंगा तट पर लगने वाले कार्तिक गंगा मेले के अनुमोदन, 2026-27 के मूल बजट की स्वीकृति और ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मंगलवार को मुहर लगेगी। कुछ जिला पंचायत सदस्य इसे अंतिम बोर्ड बैठक मानकर चल रहे हैं। वे पुराने मुद्दों को उठाने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए बैठक में हंगामा हो सकता है।
जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल अगले साल जुलाई में पूरा हो रहा है। सभी जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। देहात में सभी संभावित प्रत्याशियों ने जनता से संपर्क करना शुरू कर दिया है। चूंकि छह माह पहले चुनाव आचार संहिता लागू होती है। अगर निर्धारित समय पर चुनाव हुए तो यह बैठक जिला पंचायत बोर्ड की अंतिम बैठक होगी। माना जा रहा है कि अगर चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई तो जनवरी और फरवरी में एक और बैठक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने 14 अक्तूबर को बोर्ड बैठक बुलाई है। यह दोपहर 12 बजे से होगी। इसमें पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा होगी। मखदूमपुर मेंं गंगा गंगा मेले के लिए समिति का गठन और अनुमोदन किया जाना है। जिला पंचायत की खाली संपत्तियों को सुरक्षित रखने, व्यवसायिक दुकानों और देहात में सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। वर्ष 2025-26 के संशोधित बजट एवं वर्ष 2026-27 के मूल बजट की स्वीकृति पर भी मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें