दौराला। सिवाया गांव निवासी प्रशांत ने अन्जान व्यक्ति पर धोखाधड़ी से 89 हजार रुपये खाते से उड़ाने का आरोप लगाया। प्रशांत ने बताया कि गांव उल्देपुर निवासी उसके जीजा हिमांशु टेंट का कार्य करते हैं। बताया कि अन्जान व्यक्ति ने एक परिचित का नाम लेकर उनसे टेंट लगाने की बात कही और भुगतान ऑनलाइन डालने के लिए कहा। इस पर हिमांशु ने प्रशांत का नंबर उन्हें दे दिया। उक्त व्यक्ति ने पहले 100 रुपये स्थानांतरित किए और फिर उसके खाते से 89 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।