फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर की तोड़फोड़, जिला मंत्री ने किया गांव से पलायन

Thu, 04 Apr 2019 11:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर में नगीना के विश्नोई सराय निवासी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री रामनिवास जोशी ने नगीना थाने के एसआई के कारण तंग आकर परिवार सहित गांव से पलायन कर लिया। इस दौरान पीड़ित ने एसआई द्वारा उसके पुत्रों पर गंभीर धाराओं में केस लगाने का आरोप लगाया है। पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी से मिला और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी ने एएसपी और एसएचओ नाजिम को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


नगीना के मोहल्ला विश्नोई सराय निवासी रामनिवास जोशी ने बताया कि वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिजनौर में जिला मंत्री है। उसने एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट परिजनों के साथ थाने जाकर दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवक के परिजन उससे और उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। जोशी के मुताबिक दस फरवरी को आरोपी पक्ष के मोहल्ला जोशीयान निवासी मोनू, शीतल, रोहित, शुभम लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पर आए और हमला कर दिया। इससे रामनिवास के पैर की हड्डी टूट गई। इस मामले की शिकायत नगीना थाने में करने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 

आरोप है कि एसआई जितेंद्र सिंह ने हमलावरों से हमसाज होकर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। बताया कि 30 मार्च को रात में 12 बजे एसआई जितेंद्र सिंह सात-आठ पुलिसकर्मियों के साथ जबरन उसके घर में घुस गया और बाइक और गाड़ी के लॉक तोड़कर थाने ले गया। इस दौरान घर की महिलाओं से बदसलूकी की गई। इससे खिन्न होकर उसने परिवार सहित पलायन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें