संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सरकारी अधिवक्ताओं ने डीजीसी फौजदारी केके चौबे के नेतृत्व में जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय का स्वागत किया। सम्मान समारोह अध्यक्षता डीजीसी ने और संचालन एडीजीसी नीरज सोम ने किया।
कार्यक्रम में अपर जिला जज राकेश कुमार, आलोक कुमार द्विवेदी, मोहम्मद असलम सिद्दीकी, सुधाकर दुबे, अपर्णा पांडे, शिवानी सिंह, रीमा मल्होत्रा एवं रितेश सचदेवा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में डीजीसी ने जिला जज को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में सरकारी वकील सतीश बालियान, शिवम गुप्ता, संजीव गुप्ता, धर्मवीर सिंह तोमर, नीरज सोम, सचिन मोहन, अंजलि त्यागी, मोहित गुप्ता, आकाश अग्रवाल व अश्वनी गोयल सहित कई लोग मौजूद रहे।