फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल : यहां मरीज ज्यादा, डॉक्टर और इलाज कम

विज्ञापन
इकरार अहमद.... जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
- हर साल आते हैं पांच से छह लाख रोगी, स्वीकृत पदों से 25 चिकित्सक कम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तो बहुत ज्यादा है, लेकिन इनके इलाज के लिए सुविधाएं और डॉक्टर बेहद कम हैं। गंभीर बीमारियों का उपचार तक नहीं मिल पाता है।मरीज लाचार हैं। मजबूरी में उन्हें निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराना पड़ता है।
जिला अस्पताल में हर साल ओपीडी में पांच से छह लाख मरीज आते हैं। यहां लंबे समय से मानकों से कम डॉक्टर हैं। डॉक्टरों के यहां 54 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 29 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। 25 चिकित्सकों की कमी है। इनमें एक सर्जरी (शल्य), दो बेहोशी (निश्चेतक), दो रेडियोलॉजिस्ट, दो अस्थि रोग विशेषज्ञ, दो टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ, एक-एक नाक-कान गला रोग (ईएनटी), दंत रोग विशेषज्ञ, यूरोलोजिस्ट, न्यूरो सर्जन, न्यूरो फिजिशियन, हृदय रोग, नेफ्रोलॉजिस्ट (किडनी रोग विशेषज्ञ), ब्लड बैंक व आईसीयू के लिए 9 चिकित्साधिकारियों के पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

=======
नहीं हैं ये सुविधाएं

मस्तिष्क से संबंधित न्यूरो सर्जरी, कैंसर से संबंधित आंकोलॉजी, त्वचा से संबंधित प्लास्टिक सर्जरी, गुर्दे से संबंधित नेफ्रोलॉजी, कैंसर से संबंधित रेडियोथैरेपी, बच्चों की बीमारी से संबंधित पीडियाट्रिक्स सर्जरी, हार्मोंन से संबंधित एंडोक्राइनोलॉजी (अंत:स्राव विद्या), महिलाओं की बीमारियों से संबंधित स्त्री एवं प्रसूति रोग का इलाज।
विज्ञापन

=====
वर्जन
जो सुविधाएं उपलब्ध हैं और जो उपलब्ध नहीं हैं, उन सभी का बोर्ड लगा है ताकि मरीजों को परेशानी न हो। जो सुविधाएं यहां नहीं हैं, उनके लिए मरीजों को मेडिकल रेफर कर दिया जाता है। - डॉ. विक्रम सिंह चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल

इकरार अहमद.... जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़

इकरार अहमद.... जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें