फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद युवा की जिला और नगर कार्यकारिणी भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता और निष्क्रियता के कारण युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत चौधरी और युवा नगर अध्यक्ष हेमंत कुमार की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
विज्ञापन

रालोद युवा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का शुक्रवार को मेरठ आगमन के बाद कार्यक्रम किया गया। इसमें अनुशासनहीनता के साथ ही युवा संगठन को निष्क्रिय पाया गया। इस कारण युवा जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। नए जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष का चुनाव जल्द कराया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें