फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाटर कूलर लगाकर शरबत वितरित किया

विज्ञापन
सरधना। बिनौली रोड पर राहगीरों को शरबत का वितरण किया गया। आयोजक
विज्ञापन
सरधना। बिनौली रोड स्थित एसजी वर्ल्ड स्कूल के सामने राहगीरों और यात्रियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थायी वाटर कूलर स्थापित किया गया। इसका शुभारंभ एसजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर संजय चौधरी ने किया। लोगों को ठंडा शरबत भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

संजय चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। वाटर कूलर की स्थापना से इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को राहत मिलेगी तथा उन्हें पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर प्रवीण सैनी, नीरज त्यागी, मोनू, संदीप, हिमांशु त्यागी, शगुन शर्मा, नितिन, दीपक, सुमित बालियान और प्रशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें