संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पैन कार्ड अपडेट कराने को लेकर हुए विवाद में सेना के एक कर्नल की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने साइबर कैफे की जांच की। कैफे संचालक वसीम से पूछताछ के बाद पुलिस ने कंप्यूटर सिस्टम कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
छीपी टैंक चौराहे पर वसीम का सिटी साइबर नेट के नाम से साइबर कैफे हैं। शुक्रवार को सेना के एक कर्नल ने पैन कार्ड को अपडेट कराने के लिए एक कर्मचारी कैफे भेजा था। इस दौरान ओटीपी को लेकर विवाद गरमा गया। शनिवार को कर्नल खुद कैफे पहुंचे और वसीम से कैफे के संचालन के संबंधित दस्तावेज मांगे। आरोप है कि दस्तावेज नहीं दिखाने पर उन्होंने डायल-112 और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
चर्चा है कि पैन कार्ड अपडेट की प्रक्रिया के दौरान पाकिस्तान के नंबर से ओटीपी आया था। कर्नल की शिकायत पर पुलिस ने कैफे के कंप्यूटर सिस्टम की जांच की और संचालक से पूछताछ की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दस्तावेजों को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।