फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत में पानी जाने पर विवाद, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव बपारसी में खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चाचा, चाची और चचेरे भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने मारपीट, धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
गांव बपारसी निवासी सुमित पुत्र मानसिंह ने सरधना थाने में दी तहरीर में बताया कि 24 मई को वह अपने खेत पर गन्ने की निराई करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसके चाचा के खेत का पानी उसके खेत में आ गया। इस संबंध में शिकायत करने पर विवाद हो गया। पीड़ित के अनुसार उसके चाचा सुबेसिंह, चाची सीमा और चचेरे भाई विराट ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियार से हमला किया गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी सुबेसिंह, सीमा और विराट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर विवाद की वजह खेत में पानी जाने को लेकर चला आ रहा पारिवारिक मतभेद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें