फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खड़ौली में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा को लेकर विवाद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- विवाद के बाद घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। खड़ौली गांव में विवादित जमीन को लेकर वाल्मीकि समाज के दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को दोबारा से गहरा गया। आरोप है कि सोमवार देर रात ज्ञानवती पक्ष के आरोपी अजय, वंश व अरुण ने मंदिर के चबूतरे पर रखी भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा उठाकर नाली के किनारे पर रख दी। मामले की जानकारी फूलमती पक्ष को हुई तो उन्होंने हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपी वंश व अरुण को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि खड़ौली में एक जमीन को लेकर ज्ञानवती और फूलवती पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। ज्ञानवती जमीन पर अपना अधिकार बताती है, जबकि फूलवती पक्ष ने वहां भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित कर मंदिर बना दिया है। बताया गया कि ज्ञानवती पक्ष पहले ही अदालत से यथास्थिति बनाए रखने का आदेश ले चुका है। आरोप है कि सोमवार देर रात ज्ञानवती पक्ष के अजय ने प्रतिमा को वहां से हटाकर नाली के किनारे पर रख दिया। मंगलवार को दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचा तो देखा की प्रतिमा गायब है। उन्होंने आसपास तलाश की। इसी दौरान प्रतिमा नाली के किनारे पर रखी हुई दिखाई दी। दूसरे पक्ष ने प्रतिमा को पानी से साफ कर वापस मंदिर में रख दिया। फूलमती पक्ष ने जमकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर कर्णी सेना से जुड़े पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। खड़ौली चौकी प्रभारी विनय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार है। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें