फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगानगर में गाने की आवाज को लेकर विवाद, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- डी ब्लॉक की घटना, दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। डी-ब्लॉक गंगानगर में गाने की तेज आवाज को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हुए हैं।
गंगानगर डी-ब्लॉक निवासी राजवीर के अनुसार, बुधवार रात उनका बेटा अमनदीप पढ़ाई कर रहा था। पड़ोस के दो युवक तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। अमनदीप ने उनसे आवाज कम करने को कहा। इस पर युवकों ने गाली गलौज की और जातिसूचक शब्द कहे। अमनदीप के परिवार के अन्य सदस्यों ने विरोध जताया तो मारपीट शुरू हो गई। राजवीर ने आरोप लगाया कि एक युवक ने धारदार हथियार से हमला किया। इससे राजवीर, उनकी बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष का आरोप है कि युवती ने आरोपी युवक के हाथ और बाजू में कई जगह काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायल लोगों का मेडिकल कराया। राजवीर की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि यह विवाद गाने की आवाज कम करने को लेकर हुआ था। एक पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें