फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुल्फी खत्म होने पर विवाद, भाई-बहन पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित की तहरीर पर 12 अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मछेरान मोहल्ले में कुल्फी खत्म होने पर ठेला संचालक साकिब व उसकी बहन पर 12 अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई-बहन घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मछेरान निवासी साकिब ने बुधवार को रेलवे रोड थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह ईदगाह चौराहे पर कुल्फी का ठेला लगाता है। मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे वह ठेला लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच वह ठेला लेकर अपने घर के बाहर पहुंचा, वहां मौजूद युवकों ने उससे कुल्फी मांगी। पीड़ित ने उसने कुल्फी खत्म होने की बात कही, जिससे युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद युवक मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह घर के अंदर जाने लगा तो आरोपी दोबारा से अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने मिलकर उस पर और उसकी बहन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें