फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकान के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

- पुलिस ने दो का शांतिभंग में चालान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के बिनौली रोड स्थित जैन मिलन अस्पताल के पास शुक्रवार को दुकान के बाहर कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। सड़क पर हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, जैन मिलन अस्पताल के निकट स्थित मार्केट में परवेज खान की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के सामने कूड़ा पड़ा मिला। इसे लेकर उन्होंने आपत्ति जताई, जिस पर पड़ोसी दुकानदारों से उनकी बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। सड़क पर लात-घूंसे चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर तक हंगामा जारी रहा। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से संबंधित दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें