फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक से टक्कर पर विवाद, छात्रों पर तानी पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।गगोल गांव निवासी सगे भाई आयुष शर्मा और अंशुल शर्मा रिझानी स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में कक्षा 11 और 12 के छात्र हैं। तहरीर के अनुसार, शुक्रवार दोपहर दोनों भाई रिठानी स्थित कोचिंग सेंटर जा रहे थे। पंचवटी डिवाइडर रोड पर शताब्दीनगर सेक्टर-दो के पास एक क्रेटा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों छात्रों की पिटाई की।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान युवक ने पिस्टल निकालकर दोनों पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दोनों छात्र परिजनों के साथ थाने पहुंचे। एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें