शिकायतकर्ता को रेंज में बंधक बनाने की बात आई थी। पुलिस भेजकर रेंज से शिकायतकर्ता को छुड़वाया गया था। पुलिस में भी शिकायतकर्ता ने तहरीर दी है। जिस पर पुलिस अपनी जांच शुरू कर रही है।
- संजीव कुमार, एसओ, बिहारीगढ़
विधायक के साथ कोई अभद्रता नहीं की। जंगल के प्रति उनका समर्पण है। विधायक के करीबी लकड़ी चोरी सहित पेड़ काटने और अवैध तरीके से वनों में प्रवेश करते हैं। जिस पर उन्होंने शिकंजा कसा। जिस पर विधायक की ओर से फोन करके जबरन आरोपी को छुड़ाने की बात कही गई। जब मैंने इंकार कर दिया तो विधायक ने उन्हें धमकी दी कि वे उसका तबादला करा देंगे। कोई भी जांच एजेंसी उनकी जांच कर ले। वे पेड़ काटने के मामले में आरोपियों को छोड़ने वाले नहीं है। जहां तक उनकी बात है, वे हर स्तर के जांच को तैयार हैं।
- मदन मोहन जोशी, रेंजर मोहंड रेंज
रेंजर ही नहीं पूरे स्टाफ की जांच होनी चाहिए। कमिश्नर, जिलाधिकारी और कंजरवेटर से शिकायत की है। रेंजर ने शिकायतकर्ता को बंधक बनाकर रखा। ये तो गनीमत रही कि शिकायतकर्ता का फोन उन्हें लग गया और प्रशासन-पुलिस को उन्होंने खुद फोनकर रेंज से छुड़वाया। बिहारीगढ़ पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। रेंजर दबंगई दिखा रहा है। उसका तबादला हो चुका है। फिर भी उसे रिलीव क्यों नहीं किया जा रहा है। ये बात समझ में नहीं आ रही है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
- नरेश सैनी, विधायक बेहट, सहारनपुर जनपद
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/