फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुर्बानी के बाद नाली में खून बहने पर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली में बकरीद पर कुर्बानी के बाद नाली में खून बहाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
गांव निवासी अनिल कश्यप की किराना की दुकान मुस्लिम बहुल इलाके में स्थित है। बृहस्पतिवार को कुर्बानी के दौरान नाली में बह रहा खून नाला जाम होने के कारण सड़क तक पहुंच गया। इस पर अनिल कश्यप ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

व्यापारी पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दुकान में घुसकर मारपीट का प्रयास किया। वहीं अनिल की पत्नी जितेंद्री के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है।
सूचना पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण बना रहा, जिसे देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें