फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धार्मिक स्थल पर लड्डू वितरण के दौरान दो पक्षों में विवाद

Tue, 24 Feb 2026 08:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। हापुड़ रोड स्थित धार्मिक स्थल के अंदर लड्डू वितरण के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो लोहियानगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक धार्मिक स्थल के अंदर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर लात-घूंसों से हमला कर जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं। मारपीट के दौरान आसपास में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने मारपीट कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष मारपीट करते रहे। धार्मिक स्थल में मौजूद एक युवक ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मंगलवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वीडियो कहां का है, और कब का है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें