मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात कार सवार सेना के तीन जवान एक रेस्टोरेंट के बाहर कार में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए टोकाटाकी की, इसे लेकर सेना के तीनों जवान पुलिसकर्मियों से उलझ गए। जवानों की पुलिसकर्मियों से काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने जवानों को पकड़कर अस्पताल में उनका मेडिकल कराया। इसके बाद तीनों जवान कार में बैठकर दिल्ली चले गए। पुलिस घटना से इनकार कर रही है।
शुक्रवार की रात तीन सेना के जवान देहरादून से कार में दिल्ली जा रहे थे। मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर रात के करीब तीन बजे एक रेस्टोरेंट के बाहर रुककर तीनों जवान कार में बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान मंसूरपुर की पुलिस वहां पहुंची और कार सवारों को संदिग्ध समझकर उनसे टोकाटकी शुरू कर दी। इसे लेकर तीनों जवान पुलिसकर्मियों से उलझ गए। सेना के जवानों और पुलिसकर्मियों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। पुलिस तीनों को पकड़कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची और तीनों जवानों का मेडिकल कराने के बाद छोड़ दिया।
यह भी पढ़े: यूपी: संघ कार्यकर्ता व उसके बेटों पर गोलियां बरसाने वाले आरोपी दबोचे, मुकदमा दर्ज
इसके बाद देर रात में ही तीनों जवान कार में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंसूरपुर थानाध्यक्ष मनोज चाहल ने बताया कि उन्हें इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/