दौराला- भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की बैठक में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : सं
दौराला। मछरी गांव में प्रवीण के आवास पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की बैठक आयोजित हुई। ग्राम प्रधान गुरविंदर सिंह को मंडल सचिव पद पर मनोनीत किया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी अंकुर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने किसानों, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हालत दयनीय होती जा रही है। गन्ने की फसल का दाम नहीं बढ़ रहा है और बाकी फसलों के दाम भी वाजिब नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण किसान की लागत बढ़ रही है और आय घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाढ़ की चपेट में आने से किसानों की फसल नष्ट हो गई है। जल्द सरकार किसानों को मुआवजा राशि उनके खाते में भेजे। गुरविंदर सिंह ने कहा कि वह किसानों की आवाज उठाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार करेंगे।