फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद के किसान संवाद सम्मेलन में गन्ना मूल्य पर हुई चर्चा

विज्ञापन
रोहटा। गांव भदौड़ा में आयोजित रालोद का किसान संवाद सम्मेलन में शामिल राज्यमंत्री और पदा​धिकारी।
विज्ञापन
रोहटा। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सिवालखास विधानसभा के गांव भदौड़ा में बुधवार को किसान संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रालोद जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने की। इसका उद्देश्य किसानों और मजदूरों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराना था।
विज्ञापन

बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, विधायक गुलाम मोहम्मद, विधायक राजपाल बालियान सहित कई वरिष्ठ रालोद नेता मौजूद रहे। आयोजन रालोद किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबोध भदौड़ा द्वारा किया गया। किसानों द्वारा गन्ना मूल्य को लेकर सवाल उठाए गए। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर रालोद के सभी विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि गन्ना मूल्य से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध पार्टी है। चौधरी चरण सिंह की नीतियों और विचारधारा पर चलकर ही देश और समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। सम्मेलन में किसानों और ग्रामीणों ने फसलों की खरीद, सिंचाई, बिजली आपूर्ति और अन्य समस्याओं को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन

रालोद नेता सुनील रोहटा ने चौधरी चरण सिंह की किसान-हितैषी नीतियों को समझाया और कहा कि पार्टी जब तक जमीनी स्तर पर काम नहीं करेगी, तब तक जनता का विश्वास नहीं जीतेगी। संचालन रालोद सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी गौरव जिटौली ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अनिकेत भारद्वाज, अजीत प्रताप, अजीत प्रधान, योगेंद्र चेयरमैन, सहित कई रालोद पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें