मेरठ। बृहस्पतिवार को विभिन्न महिला महाविद्यालयों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार हेतु कार्यक्रम हुए। आरजी पीजी कॉलेज में पदयात्रा, मानव शृंखला और हस्ताक्षर अभियान चला। प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी ने छात्राओं को कानून के उद्देश्य बताए।
यह अधिनियम लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करता है। इसका उद्देश्य नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में चर्चा-परिचर्चा हुई।
प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप ने महिलाओं की समानता पर जोर दिया। डीन डॉ. राखी त्यागी ने 33 फीसदी आरक्षण पर सवाल उठाए। उन्होंने महिलाओं के लिए 50 फीसदी प्रतिनिधित्व की मांग की। छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में भी पदयात्रा और हस्ताक्षर अभियान चला। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने अभियान का नेतृत्व किया।