फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास कार्यों पर चर्चा

विज्ञापन
मुंडाली में भाजपा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बैठक का आयोजन किया गया
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली गांव के प्राइमरी पाठशाला नंबर एक पर भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुए विकास कार्यों पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन किया गया और विकास कार्य गिनाए गए।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नईम तोमर के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 12 वर्षों कार्यकाल में देश में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। कहा कि भाजपा ने देश की विकास गाड़ी को तेज रफ्तार से चला रखा है। आज भारत देश विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है देश उन्नति की राह पर है चाहे वह देश भर में सड़कों का जाल फैलाना हो या फिर किसानों के हित में किसान सम्मान निधि की शुरू करना हो या फिर देश की जनता के लिए सुचारू रूप से बिजली की व्यवस्था करना हो, युवाओं के लिए रोजगार के साधन विकसित करना, जनता के लिए लघु उद्योग को बढ़ावा देना आदि सभी क्षेत्र में भाजपा पार्टी द्वारा अतुलनीय कार्य किया गया है। इस दौरान ओमकार सैनी, इंसाफ अली, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें