दौराला। ब्लॉक में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों, स्वच्छता एवं जल संरक्षण को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सचिन अहलावत ने की। उन्होंने बैठक में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों से उनके द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों को लेकर जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से क्षेत्र पंचायत अंर्तगत आने वाले कार्य के प्रस्ताव मांगे। बीडीओ दौराला सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए गांवों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिए जागरूक करने की अपील की। वहीं, बैठक में आए सीएचसी प्रभारी ने गांवों में सफाई रखने तथा कीटनाशक का छिड़काव कराने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इसको लेकर उपाय किए जा रहे हैं। पशु चिकित्सक ने सितंबर में सभी पशुओं का टीकाकरण करने की बात कही। बैठक में एडीओ किरणपाल सिंह, उपेंद्र प्रधान, राहुल देव, अजनेश, जितेंद्र, सुरेंद्र, पदमेंद्र सिंह, मनदीप दौराला, चंद्रास्वामी, रामवीर, राजवीर नागर आदि मौजूद रहे।