फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक संघ मीटिंग में डोपिंग को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन से संबंधित सभी जिला संघों के पदाधिकारियों की शनिवार को बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष, सचिव, टेक्निकल चेयरमैन एवं कोच ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिरकत की।
विज्ञापन

बैठक में युवा खिलाड़ियों में डोपिंग व ओवर ऐज को लेकर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन एवं मेरठ जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, प्रदेश सचिव पीके श्रीवास्तव ने जिला संघ पदाधिकारियों का स्वागत किया। भारतीय एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष ओलंपियन आदिल अहमद सुमारिवाला ने सभी जिला संघों को खिलाड़ियों को डोपिंग एवं ओवर ऐज भागीदारी से बचाने का अनुरोध किया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. ललित भनोट ने जिला संघों से कार्यशैली में पारदर्शिता लाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया भविष्य में एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया टेक्निकल ऑफिशियल में सभी जिलों में 20 फीसदी कोटा महिला प्रतिभागियों एवं न्यूनतम पुरुष ऑफिशल्स की संख्या 30 से 35 निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त लेवल-1 के 5 से 10 कोच को प्रशिक्षित करने का निर्णय किया है। उन्होंने छोटी उम्र के खिलाड़ियों पर ज्यादा अभ्यास का दबाव नहीं देने की सलाह दी। इस दौरान जिला एथलेटिक संघ के तकनीकी चेयरमैन विवेक मलिक एवं कोच गौरव त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें