मेरठ। वर्धमान चेरिटेबल क्लिनिक ने रविवार को धर्मदास जैन ट्रस्ट धर्मशाला ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जैन बोर्डिंग हाउस के मंत्री सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि वर्धमान चैरिटेबल हॉस्पिटल सैकड़ों की संख्या में सभी प्रकार के मरीजों की सेवा कर रहा है। शिविर में ऑर्थोडॉन्टिस्ट डॉ. प्रदीप राघव, जनरल फिजीशियन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएम कोहली, आयुर्वेदिक डॉ. अनुपम कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. महक गुल ने शिविर में लोगों की जांच की। शिविर में 400 मरीजों ने अपना इलाज कराया। साथ ही आंखों के मरीजों को निशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। शिविर में ब्लड शुगर, बीपी की फ्री जांच की। शिविर में प्रदीप जैन, कार्यकारिणी सदस्य राकेश जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद