बहन से कहा- पहले करियर सेट कर लूं फिर करुंगा शादी
मूल रूप से मेरठ बेगमबाग के रहने वाले पंकज जैन अपने परिवार के साथ पिछले कई साल से रुड़की रोड स्थित तिरुपति गार्डन कॉलोनी में रहते थे। बड़ी बेटी गीतिका जैन की शादी हो चुकी है। वह गुड़गांव में मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती है। वह भी दीपावली पर घर आई हुई थी।
भैयादूज का टीका करने के बाद बहन और उसकी मां ने प्रियांशु की शादी की बात छेड़ दी तो उसने कहा कि अभी करियर को सेट करना है। पहले अच्छी नौकरी लग जाए, उसके बाद शादी करूंगा। इतनी दूर पढ़ने के लिए गया हूं, अच्छी तरह पढ़ाई कर लूं और वहां पर अच्छी जॉब लग जाए। इसके बाद शादी पर फोकस करुंगा। लेकिन शायद ही घरवालों ने ये सोचा होगा कि वे अपने बेटे से आखिरी बार मिल रहे हैं। पिता ने इकलाैते बेटे को मुखाग्नि दी।