बता दें कि बीते शनिवार को हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी परिचालक हसनैन और गंगोह के चालक शोएब की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में हसनैन के परिजनों ने अपने गांव निवासी शादाब, उसके दो भाइयों और पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना वाले दिन से ही पुलिस की कई टीमें हत्यारोपियों की तलाश के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।
एसपी ने घोषित किया था 25000 का इनाम
एसएसपी ने मुख्य हत्यारोपी शादाब उर्फ सोनू पुत्र इकबाल पर 25000 का इनाम घोषित किया था। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बीती रात प्रभारी निरीक्षक नागल लाखनौर सीडकी मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कर आती दिखाई दे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगे। आगे जाकर उनकी गाड़ी बंद हो गई। वे नीचे उतर फायरिंग कर भागने लगे।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों बदमाश गोली लगने के बाद घायल होने पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुठभेड़ में घायल हुआ आमिर, शादाब का साथी है तथा वह मेरठ के सरधना का रहने वाला है।
एसपी देहात ने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। हत्याकांड के पीछे की वजह के बारे में उनसे जानकारी ली जा रही है। बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त कार बरामद की है।