मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बुधवार काे प्रॉक्टोरियल बोर्ड एंड एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा छात्र अनुशासन समिति का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिंदी विभाग प्रभारी प्रो. दीपा त्यागी रहीं।
छात्राओं की योग्यता के अनुसार उनका चुनाव किया। जिनमें 4 चीफ प्रीफेक्ट्स, 4 एडिशनल चीफ प्रीफेक्ट्स, 4 असिस्टेंट चीफ प्रीफेक्ट्स, 9 सीनियर प्रीफेक्ट्स और 37 को छात्राओं को प्रीफेक्ट्स के पदों पर चयनित किया गया। साथ ही सभी को प्राचार्य प्रो. अनीता राठी द्वारा बैज दिए गए। मुख्य अतिथि प्रो. दीपा त्यागी ने कहा कि जब छात्राएं किसी समिति का हिस्सा होती हैं, तो वे नियमों के सबसे पहले पालन करती हैं। अनुशासन समिति की चीफ प्रॉक्टर प्रो. ममता ने छात्राओं को अनुशासन की शपथ दिलाई।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनीता राठी ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट चीफ प्रॉक्टर डॉ. रीना गुप्ता और डॉ. विनेता ने किया। मंच संचालन निशा गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता थाना कोतवाली के सब इंस्पेक्टर अनुज यादव और श्याम कुमार सराज ने छात्राओं को साइबर से जुड़े अनेक प्रकार के अपराधों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. एकता चौधरी व सह संयोजिका डॉ. नीलम शर्मा रहीं। कार्यक्रम में डॉ. मनी भारद्वाज, रचना रानी और इरम जहांन आदि उपस्थित रहीं।