फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांग महिला प्रवक्ता का तीन माह वेतन नहीं मिलने पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखाधिकारी के कार्यालय में तैनात बाबू पर है वेतन न देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एएस इंटर काॅलेज की दिव्यांग महिला प्रवक्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र देकर उनके कार्यालय में तैनात एक बाबू पर वेतन पारित करने के नाम पर 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। प्रवक्ता को तीन माह से वेतन नहीं मिल सका है। प्रवक्ता ने जांच कराकर बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रवक्ता डाॅ. प्रीति गुप्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए पत्र में बताया कि उनका स्थानांतरण अचलपुर एटा से मवाना एएस इंटर काॅलेज में हुआ है। 1 अगस्त से कार्यभार ग्रहण कर कार्य प्रारंभ कर दिया था। विद्यालय से उनके वेतन संबंधी सभी आवश्यक कागजात लेखाधिकारी कार्यालय को समय से भेज दिए गए लेकिन तीन माह बाद भी उनका वेतन पारित नहीं हुआ। लेखाधिकारी के कार्यालय पर संपर्क करने पर वहां के बाबू ने वेतन पारित करने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने उक्त बाबू को अपनी पारिवारिक स्थिति और दिव्यांग होने से भी अवगत कराया लेकिन वेतन पारित नहीं किया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद संबंधित बाबू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें