फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना तहसील में दिव्यांगजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सरधना। दिव्यांगों ने समस्याओं को लेकर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन दिया। संवाद
विज्ञापन
सरधना। भाकियू अराजनीतिक ने दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने तहसील स्तर पर विशेष मेडिकल कैंप आयोजित करने, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण वितरित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि कई दिव्यांगजन इस समय आवश्यक उपकरण और चिकित्सकीय सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी वीरेंद्र मलिक और सुभाष चंद के नेतृत्व में शामिल दिव्यांगजनों ने बताया कि कई बार उनकी मांगें उठाई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाए और जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। मौके पर पहुंचे एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने दिव्यांगजनों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी और उनके लिए सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें