फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईश्वरपुरी समेत 12 कॉलोनियों के घरों में पहुंचा गंदा पानी, निगम के खिलाफ लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
ईश्वरपुरी में घरों में गंदा पानी l स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली के ईश्वरपुरी सहित शहर के करीब 12 इलाकों में घरों तक गंदा पानी पहुंचने पर लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को पार्षद पंकज गोयल और स्थानीय लोगों ने नगर निगम पहुंचकर जानकारी दी। उन्होंने पेयजल आपूर्ति में गंभीर लापरवाही का आरोप भी लगाया। लोगों का कहना है कि इंदौर की घटना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद भी नगर निगम ने कोई सबक नहीं लिया। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि नलों से आ रहा पानी बदबूदार और गंदगी से युक्त है। इससे उसे पीना तो दूर रोजाना उपयोग में भी डर लग रहा है। खासकर महिलाओं और बच्चों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया। पेट दर्द, उल्टी-दस्त, त्वचा संक्रमण जैसी समस्या की आशंका जताई। लोगों का कहना कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
लोगों का आरोप कि ट्रांसपोर्टनगर, ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, सुभाषनगर, लिसाड़ी गेट आदि कई कॉलोनियों मेें भी गंदा पेयजल आपूर्ति किया जा रहा है। कहीं पाइपलाइन लीकेज है तो कहीं सीवर लाइन के पानी के पेयजल में मिलने की आशंका है। यदि समय रहते जांच और मरम्मत नहीं कराई गई तो स्थिति और भयावह हो सकती है। लोगों ने कहा कि यदि जल्द स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने कहा कि महानगर में लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना ही निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शहरभर में पानी की टंकियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पेयजल को सुरक्षित बनाने के लिए नियमित रूप से टंकियों में क्लोरीन डालने का कार्य भी किया जा रहा है। जिन इलाकों से गंदे पानी की शिकायतें मिली हैं, वहां भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें