फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जर्जर तार बदले जाएंगे, नई लाइन बनेगी...निर्बाध मिलेगी बिजली

Sat, 07 Jan 2023 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से रीवैम्प स्कीम के तहत मेरठ जोन में 344 करोड़ रुपये से विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। मेरठ और बागपत जोन की सभी 11 डिवीजन में करीब 1400 किमी क्षेत्र में विद्युत लाइन बिछाई जाएंगी। जर्जर तारों को बदला जाएगा और नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। किसानों की सुविधा के लिए दोनों जिलों में 78 नए कृषि फीडर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर छोड़ दिया गया है। दो साल में कंपनी को यह कार्य पूरा करना है। इससे शहर से देहात तक विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी।

विज्ञापन

मेरठ शहर में पांच और देहात क्षेत्र की तीन डिवीजनों में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां जर्जर तारों से ही आपूर्ति हो रही है। मवाना, पलल्वपुरम में कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां विद्युत लाइन भी नहीं है। यहां आम उपभोक्ताओं के साथ ही किसानों को भी परेशानी हो रही है। नलकूपों के लिए किसान असानी से कनेक्शन ले सकेंगे। करीब 350 किमी क्षेत्र में एचटी और 87.9 किमी क्षेत्र में एलटी लाइन बनाई जाएंगी।

विज्ञापन

इसके अलावा 25 केवीए के 154 वितरण ट्रांसफार्मर, 63 केवीए के 70 और 100 केवीए के 25 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। गाजियाबाद की एक कंपनी को ठेका दिया गया है। तीन चरणों में कृषि फीडर बनाए जाने हैं। विद्युत पोल, नए ट्रांसफार्मर सहित अन्य कार्य भी होने हैं। उन क्षेत्रों को भी चिह्नित किया गया है, जहां विद्युत लाइन नहीं है। शहर क्षेत्र में ही गगोल रोड स्थित कांशी क्षेत्र, मोहिउद्दीनपुर सहित कई ऐसे गांव हैं, जहां विद्युत लाइन नहीं है।

बिजली चोरी पर लगेगी लगाम
मेरठ में विकासपुरी, श्यामनगर, हापुड़ रोड, पीएल शर्मा अस्पताल, रिठानी रोड, प्रह्लाद नगर, भूसा मंडी, भूमिया का पुल, घंटाघर क्षेत्र में सबसे अधिक बिजली चोरी हो रही है। अधिकारियों की ओर से इन क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। इन क्षेत्रों में भी जर्जर तारों को बदला जाएगा। नई केबल डाली जाएगी।

मेरठ जोन में 344 करोड़ रुपये के कार्य रीवेम्प स्कीम से किए जाने हैं। इसके लिए कंपनी को टेंडर दे दिया गया है। दो वर्षों में यह कार्य पूरा किया जाना है।- राजेंद्र बहादुर, अधीक्षण अभियंता, शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें