फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैथवाड़ी में गिरी स्कूल की जर्जर दीवार, बालक घायल

विज्ञापन
रोहटा। कैथवाड़ी में साप्ताहिक बाजार के दौरान गिरी स्कूल की जर्जर दीवार, हादसे के बाद मौके पर जु
विज्ञापन
- साप्ताहिक बाजार में मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी, रजापुर निवासी 13 वर्षीय बालक आया चपेट में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। कैथवाड़ी गांव में बुधवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे स्थित स्कूल की पुरानी जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को गांव में सड़क किनारे साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। बाजार में खरीदारी के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान स्कूल की पुरानी दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। इस दौरान गांव रजापुर निवासी करीब 13 वर्षीय बालक सनी दीवार की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे के बाद ग्रामीणों में स्कूल की जर्जर दीवार को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बाजार के समय दीवार की चपेट में अधिक लोग आ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने संबंधित विभाग से स्कूल की जर्जर दीवारों का तत्काल निरीक्षण कराने और खतरा बनी संरचनाओं को हटाने या सुरक्षित कराने की मांग की है। अतुल, नरेश त्यागी, सोहनवीर, अशोक त्यागी आदि ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाने से भविष्य में किसी गंभीर हादसे को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें