फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जर्जर सड़क ने ली मां और नवजात की जान, मुआवजे की मांग

विज्ञापन
लावड़ - लावड़ में हुए सड़क हादसे के बाद सड़क निर्माण की मांग करते हुए एसडीएम सरधना को ज्ञापन देत
विज्ञापन
- सपा नेता ने एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र, लावड़-मसूरी मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। लावड़-मसूरी मार्ग पर काली माता मंदिर के सामने हुए हादसे में महिला और उसके नवजात शिशु की मौत के बाद जर्जर सड़क के निर्माण का मंगलवार को सपा नेता राजकुमार प्रधान ने मुद्दा उठाया। उन्होंने सरधना एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर सड़क का पुनर्निर्माण कराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
राजकुमार प्रधान ने बताया कि सोमवार को गैस सिलिंडरों से लदे ट्रक की चपेट में आने से महल गांव निवासी संजय सैनी की पत्नी प्रिया और उनके आठ दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि लावड़-मसूरी मार्ग पर काली माता मंदिर के सामने सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। इससे यहां हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग कई बार सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। प्रशासन को हादसे के बाद ही नहीं, बल्कि पहले से ही ऐसी समस्याओं पर गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने एसडीएम से जर्जर सड़क का तत्काल पुनर्निर्माण कराने, तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और हादसे में जान गंवाने वाली महिला व नवजात के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें