फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह मामला: दिल पर लगे ताने तो दिल पर ही किया वार, खौफनाक है पूरी वारदात

Wed, 24 Feb 2021 04:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में किठौर के गांव गेसूपुर जुनुबी में श्रवण की हत्या का आरोपी कोशिंद्र गांव वालों और दोस्तों के तानों से परेशान था। बहन के दूसरी बिरादरी में प्रेम विवाह करने की बात उसके दिल की टीस बन गई थी। इसके चलते उसने बहन के पति श्रवण की हत्या की कई साल से योजना बना रखी थी। उसने सोच लिया था कि वह उसके दिल पर ही वार करके अपना बदला लेगा। हत्या के लिए उसने पहले ही चाकू खरीदकर रखा था।

विज्ञापन


कोशिंद्र ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि श्रवण उसकी बहन को ले जाने के बाद कई वार गांव आया, लेकिन उससे आमना सामना नहीं हो सका। इस कारण उसकी हत्या का मौका नहीं मिला। वह अक्सर रात में आता और सुबह निकल जाता था। सोमवार को श्रवण गांव के तिराहे पर खड़ा था। वह घर लौट रहा था। तभी श्रवण ने उसकी ओर मुस्कुराकर कुछ कहा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। वह दोबारा वहां से निकला तो श्रवण ने वही हरकत दोबारा की।

गुस्से में वह घर से चाकू लेकर आया और श्रवण के दिल में घोंप दिया। पुलिस ने कोशिंद्र की निशानदेही पर आला कत्ल और खून के सने कपडे़ उसके घर से बरामद किए। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया। मामला दो बिरादरी का होने के कारण गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिक्षिका की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति ने किया बेहोश, डॉक्टर ने दबाया मुंह और फिर...

आरोपी बोला- कोई पछतावा नहीं
कोशिंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे श्रवण की हत्या का कोई अफसोस नहीं है। उसकी बहन के साथ प्रेम विवाह करने के बाद गांव में उसकी बदनामी हो रही थी। शर्म के कारण गांव में बैठना दूभर हो गया था। वहीं पुलिस के अनुसार, श्रवण की पत्नी सात माह की गर्भवती है। फिलहाल वह श्रवण के घर पर ही है।
विज्ञापन


चाकू से किया था सिर्फ एक वार
हत्यारोपी ने बताया कि श्रवण की हंसी देखकर वह आगबबूला हो गया था। गुस्से में उसने श्रवण पर चाकू से सीने पर एक ही वार किया। इससे उसकी मौत हो गई। अगर वह तमंचे से वार करता तो शायद वह बच जाता।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें