मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने हापुड़ नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह और हापुड़ देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए है। साथ ही सीओ हापुड़ नगर जितेंद्र शर्मा से भी जबाव-तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईजी ने अपराधों में वृद्धि के बावजूद अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई नहीं करने पर ये कार्रवाई की गई है।
डीआईजी ने बताया कि हापुड़ में 20 जून को की गई अपराध व कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में पाया कि दोनों प्रभारी निरीक्षकों ने अपराध बढ़ने पर भी अपराधियों के खिलाफ गुंडा, गैंगस्टर, एनडीपीएस, आबकारी, शस्त्र अधिनियम आदि की कार्रवाई नहीं की है। इस लापरवाही पर प्रारंभिक जांच के आदेश एसपी हापुड़ को दिए गए हैं। नगर सर्किल के थाना हापुड़ नगर, हापुड़ देहात और बाबूगढ़ में निरोधात्मक कार्रवाई में कमी होने पर सीओ नगर हापुड़ का भी जवाब-तलब कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
-