फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से राहत: हापुड़ अड्डे पर ई-रिक्शा और ऑटो प्रतिबंधित, नियम तोड़ा तो होंगे सीज

Thu, 02 May 2024 04:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित के बोर्ड हापुड़ अड्डा चौराहे पर लगा दिए गए हैं। यदि कोई नियम तोड़ता है तो उसके ऑटो ई रिक्शा को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हापुड़ अड्डा चौराहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ अड्डा चौराहे पर बुधवार से बेगमपुल की तरह ऑटो और ई-रिक्शा नो जोन घोषित कर दिया गया। पहले दिन पुलिस ने हापुड़ अड्डे की तरफ ऑटो और ई-रिक्शा नहीं जाने दिए। इससे यहां जाम नहीं लगा। ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित के बोर्ड भी चौराहे पर लगा दिए गए हैं। अगर किसी ने नियम तोड़ा तो आटो-ई-रिक्शा सीज किए जाएंगे।

विज्ञापन

 
हापुड़ अड्डे पर जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर एसपी यातायात के पास लगातार शिकायत पहुंच रही थी। एडीजी डीके ठाकुर ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। 

बुधवार सुबह से ही यातायात पुलिस ने यहां पर अभियान शुरू कर दिया। एल-ब्लॉक की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा-ऑटो को इस्लामाबाद चौकी होते हुए गोला कुआं चौराहे से हापुड़ अड्डे से बेगमपुल की तरफ निकाला गया। 

इस्लामाबाद चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा और ऑटो हापुड़ अड्डे की तरफ नहीं जाने दिए। इसी तरह बेगमपुल से हापुड़ अड्डे की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा-ऑटो सूरजकुंड मोड़ से हंस चौराहा की तरफ से निकाले गए। यहां भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए। पुलिसकर्मी ऑटो चालकों को रूट के बारे में बताते गए। महिला पुलिसकर्मियों ने सभी को नियमों का पालन करने को कहा। 

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि रोजाना पुलिस तैनात रहेगी, अगर किसी ने नियम तोड़ा तो सीज की कार्रवाई की जाएगी। 

हापुड़ अड्डे के पास भगत सिंह मार्केट है। यहां काफी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। इसके अलावा यहां कई मोहल्ले भी हैं। जिनमें जाने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा की आवश्यकता होती है। ऐसे में लोगों को यहां पर पैदल चलना पड़ा। हालांकि लोगों का कहना था कि नई व्यवस्था से एक-दो दिन परेशानी होगी लेकिन जाम से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

बेगमपुल जाम मुक्त 
शहर में सबसे ज्यादा जाम का कारण ई-रिक्शा और ऑटो ही बन रहे हैं। शहर में सिर्फ पांच हजार ई-रिक्शा-ऑटो चल सकते हैं लेकिन दौड़ रहे हैं 20 हजार से भी ज्यादा। परिवहन विभाग के अधिकारी इसको लेकर कुछ नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से पूरे शहर में जाम के हालात हैं। बेगमपुल चौराहे पर भी ट्रैफिक पुलिस ने जबसे ये व्यवस्था की है तबसे जाम से बड़ी राहत मिली है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें