फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत में चारा काट कर रहे दिव्यांग किसान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। खेत पर चारा लेने गए दादरी निवासी दिव्यांग किसान जिले सिंह को गन्ने के खेत से निकले तीन चार लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर मारपीट कर घायल कर दिया। किसान के भाई को आता देख हमलावर गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 और दादरी चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए घायल को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। गया। पीडित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दौराला थाने पर दी तहरीर में दादरी निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि उसका 60 वर्षीय भाई जिले सिंह बचपन से ही मूक-बधिर है। मंगलवार सुबह उसका दिव्यांग भाई खेत पर चारा लेने गया था। खेत में चारा काटने के दौरान गन्ने के खेत से निकले तीन-चार लोगों ने उसके भाई को घेर लिया और जबरन नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर मारपीट की। जब वह खेत पर पहुंचा तो उसे देख चारों हमलावर गन्ने के खेत में घुसकर भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। बुधवार को घायल किसान की हालत बिगडने पर दोबारा दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जिस पर चिकित्सक ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पीडित ने गांव निवासी कुलदीप पर जमीनी विवाद को लेकर उसके दिव्यांग भाई के साथ मारपीट कराने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें