फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में डीजल-पेट्रोल चोरों का भंडाफोड़, एक शातिर दबोचा, जल्द होगा गिरोह का पर्दाफाश

Thu, 28 Jan 2021 01:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
चोरी का पेट्रोल-डीजल बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में टैंकरों से डीजल पेट्रोल चोरी करने वालों का भंडाफोड़ कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के तीन टैंकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम में चलते हैं। उन्हीं से डीजल पेट्रोल चोरी करता था।

विज्ञापन


एसओ टीपीनगर विजय गुप्ता के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस और सप्लाई डिपो की टीम ने पूठा गांव में छापा मारा। यहां खाली प्लाट में डीजल पेट्रोल के भरे हुए तीन टैंकर मिले। टैंकरों से तीन लोग डीजल पेट्रोल निकाल रहे थे और काफी दिनों से खराब खड़े टैंकर में वह तेल डाल रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी लाखन सिंह निवासी पूठा टीपी नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लाखन सिंह ने बताया कि उसके तीन टैंकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम में चलते हैं। वह उन्हीं से तेल चोरी करता है। 200-200 लीटर के ड्रम में डीजल और पेट्रोल भरकर बेच देता है। यह तेल मुजफ्फरनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर जाना था।

यह भी पढ़ें: भाकियू ने की बड़ी घोषणा, अफसर हुए अलर्ट, राकेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज होने से किसानों में भारी आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने एरिया राशन अफसर (एआरओ) किशोर कुमार को भी मौके पर भेजा। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है कि डीएम के निर्देश के बाद एआरओ की ओर से पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। एक आरोपी मौके से पकड़ा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें