फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कराटे बेल्ट प्रतियोगिता में किया कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। शोटोकान चिकारा कराटे डु फेडरेशन इंडिया की ओर से मंगलवार को शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल शास्त्रीनगर में कराटे कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के मेरठ व अन्य विभिन्न स्थानों पर चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों से लगभग 40 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया और परीक्षा पास कर नई कराटे बेल्ट प्राप्त की। बच्चों ने आत्मरक्षा तकनीक में चाकू, लाठी, डंडा, कपड़े से गला दबने, एक से अधिक व्यक्तियों के आक्रमण की स्थिति में बचाव करने का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संस्था की ओर से सभी परीक्षार्थियों को बेल्ट और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण गोयल, उपाध्यक्ष जूही त्यागी, अंजू पांडे, सचिव शिहान सुनील कुमार, संयुक्त सचिव सन्दई आदित्य नारायण सिंह, कोच संसई मीत सिंह व संसई तनिष्क आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें