फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोगों की जान बचाने वाले डायल 112 के कर्मचारी सम्मानित

Tue, 16 Sep 2025 11:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगलवार को एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले डायल 112 के नौ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डायल यूपी 112 की पुलिस महानिदेशक मीरा रावत ने प्रदेश भर के डायल 112 के कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। जनपद में भी ऐसे नौ कर्मचारी शामिल रहे। इन कर्मचारियों को पुलिस लाइन में एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने बताया कि डायल 112 की पीआरवी टीमों ने इवेंट निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रहे कई नागरिकों की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया है। थाना जानी क्षेत्र में पीआरवी 0557 पर तैनात कांस्टेबल राहुल कुमार व चालक विवेक सोलंकी ने राहगीरों की मदद से आत्महत्या के लिए गंगनहर में कूदी 17 साल की युवती को बचाया था। थाना टीपीनगर में पीआरवी 3782 पर तैनात कांस्टेबल नितिन कुमार व चालक योगेश कुमार ने आत्महत्या करने के सल्फास खाने वाले व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना गंगानगर में पीआरवी 3795 पर तैनात कांस्टेबल सिद्धांत तोमर व चालक हरिओम ने कमरे की दीवार तोड़कर फांसी पर लटके युवक को बचाया। थाना मेडिकल क्षेत्र में पीआरवी 5876 पर तैनात कांस्टेबल कुशल यादव, निशांत कुमार व चालक बंटी रावल ने दरवाजा तोड़कर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी महिला को बचाया। इसी कार्य के लिए सभी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें